1 .भागलपुर में 17 पदों पर भर्ती
जिला बाल संरक्षण इकाई, भागलपुर (DCPU Bhagalpur) ने विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत कुल 17 पद भरे जाएंगे। इसमें 8वीं पास, 10वीं पास, डिप्लोमा और डिग्रीधारी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी भागलपुर की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर निर्धारित पते पर भेज सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जून 2026 तय की गई है।
2 .जमुई में भी निकली भर्ती
जिला बाल संरक्षण इकाई, जमुई (DCPU Jamui) ने भी विभिन्न पार्ट टाइम और सपोर्ट स्टाफ पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 16 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार jamui.nic.in वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र को डाक के माध्यम से निर्धारित पते पर भेजना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 रखी गई है।
3 .बिहार पुलिस में एएसआई टेक्निकल भर्ती
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (टेक्निकल) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 22 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। ऑनलाइन आवेदन 21 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं और 21 जून 2026 तक चलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment