UPSC Scientist-B भर्ती 2026: 46 पदों के लिए आवेदन

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग यानी Union Public Service Commission ने वैज्ञानिक क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए शानदार अवसर निकाला है। यूपीएससी ने Scientist-B के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 

यह भर्ती भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) में की जाएगी, जो पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 46 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 23 मई 2026 से 12 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही पूरी होगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

UPSC द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 05/2026 के अनुसार Scientist-B के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में भर्ती की जाएगी। इनमें शामिल हैं: Scientist-B (Atmospheric Sciences), Scientist-B (General Meteorology), Scientist-B (Instrumentation), ये सभी पद ग्रुप-A गजटेड और स्थायी श्रेणी के हैं।

कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 46 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति भारत मौसम विज्ञान विभाग में की जाएगी।

सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के तहत Pay Matrix Level-10 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार के अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा। वैज्ञानिक पद होने के कारण यह नौकरी प्रतिष्ठित और आकर्षक मानी जा रही है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 23 मई 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 12 जून 2026

आवेदन का समय: शाम 6 बजे तक

आवेदन के लिए वेबसाइट: https://upsconline.nic.in/ora/

0 comments:

Post a Comment