केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पुराने पेंशनर्स को मिली राहत

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पुराने पेंशनभोगियों और सीपीएफ (CPF) लाभार्थियों के लिए एक बड़ा राहत भरा फैसला लिया है। देश में 8वें वेतन आयोग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सरकार ने महंगाई राहत की दरों में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इस फैसले से लंबे समय से पेंशन में सुधार की उम्मीद लगाए बैठे लाखों बुजुर्गों को सीधा लाभ मिलेगा।

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार 5वें केंद्रीय वेतन आयोग के दायरे में आने वाले पुराने पेंशनभोगियों और सीपीएफ (CPF) लाभार्थियों को महंगाई राहत की दर अब बढ़कर 483 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

किन पेंशनर्स को मिलेगा फायदा

यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से 5वें केंद्रीय वेतन आयोग के अंतर्गत आने वाले पेंशनभोगियों और सीपीएफ लाभार्थियों पर लागू होगी। इनमें शामिल हैं-

18 नवंबर 1960 से 31 दिसंबर 1985 के बीच सेवानिवृत्त सीपीएफ लाभार्थी

एक्स-ग्रेशिया पेंशन प्राप्त करने वाले कर्मचारी (ग्रुप A, B, C और D)

दिवंगत सीपीएफ कर्मचारियों की विधवाएं और आश्रित परिवार

सरकार का यह कदम विशेष रूप से उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है जो पुराने वेतन ढांचे के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे हैं।

नई दरों का ढांचा

सरकारी आदेश के अनुसार महंगाई राहत की नई दरें दो चरणों में लागू की गई हैं-

1 जुलाई 2025 से: 474% और 466%

1 जनवरी 2026 से: 483% और 475%

यह वृद्धि अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार लागू की गई है, जिससे लाभार्थियों को उनकी पात्रता के आधार पर फायदा मिलेगा।

एरियर के साथ मिलेगा पूरा भुगतान

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि बढ़ी हुई महंगाई राहत का भुगतान पिछली प्रभावी तारीखों से एरियर के रूप में किया जाएगा। इसका मतलब है कि लाभार्थियों को बकाया राशि भी उनके बैंक खातों में एकमुश्त मिल सकती है। इससे पेंशनर्स की आर्थिक स्थिति में तुरंत राहत मिलने की उम्मीद है।

0 comments:

Post a Comment