जानकारी के मुताबिक यह पदोन्नति उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज में 16 और 17 अप्रैल को आयोजित विभागीय चयन समिति की बैठक में हुई संस्तुति के आधार पर दी गई है। चयन समिति की मंजूरी के बाद अब शासन स्तर से पदोन्नति आदेश जारी कर दिए गए हैं।
शिक्षण और निरीक्षण शाखा के अधिकारियों को लाभ
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश शैक्षिक अध्यापन अधीनस्थ (राजकीय) सेवा की शिक्षण शाखा और निरीक्षण शाखा में कार्यरत अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह ‘ख’ के अंतर्गत दी गई है। सरकार के इस फैसले से विभागीय अधिकारियों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
167 खंड शिक्षा अधिकारियों को मिला प्रमोशन
विभाग की ओर से कुल 167 खंड शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं। पदोन्नति प्राप्त अधिकारी अब अपने नए दायित्वों के साथ कार्य करेंगे। शासन ने निर्देश दिया है कि अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना शासन तथा निदेशालय को उपलब्ध कराएं। हालांकि अधिकारियों की नई तैनाती से संबंधित विस्तृत आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। इसके बाद सभी अधिकारियों को उनके नए कार्यस्थल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा मजबूती
दरअसल, विभाग में लंबे समय बाद हुई इस पदोन्नति प्रक्रिया से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी। इससे स्कूलों की निगरानी, शैक्षिक योजनाओं के संचालन और विभागीय कार्यों में सुधार देखने को मिल सकता है। सरकार का यह कदम शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने वाला माना जा रहा है। वहीं प्रमोशन मिलने से अधिकारियों के करियर में भी नई संभावनाएं खुलेंगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment