गर्मी में कितना पानी पीना है सही? जानिए दिनभर की सही मात्रा

हेल्थ डेस्क। गर्मियों का मौसम आते ही शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। तेज धूप, पसीना और उमस के कारण शरीर से लगातार पानी बाहर निकलता रहता है। ऐसे में अगर सही मात्रा में पानी न पिया जाए तो थकान, चक्कर, कमजोरी और कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर गर्मी में एक व्यक्ति को दिनभर में कितना पानी पीना चाहिए?

विशेषज्ञों के मुताबिक पानी की जरूरत हर व्यक्ति के शरीर, उम्र, कामकाज और मौसम के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। फिर भी गर्मियों में सामान्य तौर पर पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी माना जाता है। ये हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता हैं।

एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य व्यक्ति को रोज करीब 2.5 से 3.5 लीटर पानी पीना चाहिए। यानी लगभग 8 से 12 गिलास पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए जरूरी माना जाता है। हालांकि जो लोग धूप में ज्यादा काम करते हैं, एक्सरसाइज करते हैं या ज्यादा पसीना बहाते हैं, उन्हें इससे अधिक पानी की जरूरत पड़ सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को भी पानी की मात्रा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

शरीर में पानी की कमी के संकेत

अगर शरीर में पानी की कमी होने लगे तो कई संकेत दिखाई देने लगते हैं। जैसे बार-बार प्यास लगना, मुंह सूखना, कमजोरी और थकान, चक्कर आना, सिरदर्द, पेशाब का रंग गहरा होना। इन लक्षणों को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है।

पानी पीने का सही तरीका

गर्मी में केवल पानी की मात्रा ही नहीं, बल्कि उसे पीने का तरीका भी महत्वपूर्ण होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एक बार में बहुत ज्यादा पानी पीने से बचें, थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार पानी पिएं, बाहर से आने के तुरंत बाद बर्फ जैसा ठंडा पानी न पिएं, सुबह उठते ही एक या दो गिलास पानी जरूर पिएं, धूप में निकलने से पहले शरीर को हाइड्रेट रखें। 

सिर्फ पानी नहीं, ये चीजें भी रखें शरीर को हाइड्रेट

गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि कई दूसरी चीजें भी फायदेमंद होती हैं। जैसे: नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, तरबूज और खीरा, मौसमी फलों का सेवन। ये शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी पूरी करने में मदद करते हैं।

0 comments:

Post a Comment