बिहार में ''शिक्षकों'' के लिए बड़ी खुशखबरी, नई नीति होगी लागू

पटना। बिहार में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा संकेत दिया है। शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों और समस्याओं को लेकर अब सरकार गंभीर नजर आ रही है। राज्य के शिक्षा मंत्री  ने शिक्षकों के हित में कई अहम घोषणाएं करते हुए साफ कहा कि सरकार शिक्षकों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के एक विशेष कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों से संवाद करते हुए कई बड़े फैसलों की जानकारी दी। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा, जिस पर मंत्री ने जल्द सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।

एक सप्ताह में होगी बड़ी बैठक

शिक्षा मंत्री ने घोषणा की कि अगले एक सप्ताह के भीतर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में शिक्षकों की लंबित मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा होगी। सरकार का उद्देश्य सिर्फ आश्वासन देना नहीं, बल्कि व्यावहारिक समाधान निकालना बताया गया है।

अतिरिक्त क्लास लेने वाले को मिलेगा लाभ

सरकार अब उन शिक्षकों को विशेष प्रोत्साहन राशि देने की तैयारी कर रही है जो स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं लेते हैं। इसके लिए नई नीति बनाई जा रही है, ताकि अतिरिक्त मेहनत करने वाले शिक्षकों को आर्थिक रूप से प्रोत्साहित किया जा सके। यह कदम सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने और छात्रों की शैक्षणिक कमजोरी दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

निजी कोचिंग पर सरकार की सख्ती के संकेत

शिक्षा मंत्री ने साफ कहा कि स्कूल समय के दौरान निजी कोचिंग संस्थानों के संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकार चाहती है कि बच्चों की पढ़ाई और कमजोर विषयों की तैयारी स्कूलों के भीतर ही पूरी हो। इस फैसले को सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

शिक्षा मंत्री का बिहार के शिक्षकों से भावुक अपील

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने शिक्षकों से सिर्फ शिक्षक नहीं, बल्कि अभिभावक की भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार के करोड़ों बच्चों का भविष्य शिक्षकों के हाथ में है और राज्य की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में उनकी सबसे बड़ी भूमिका होगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर जोर, जल्द लागू करने पर जोर

राज्य सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति को तेजी से लागू करने की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में जुलाई महीने में एक अत्याधुनिक मॉडल स्कूल शुरू करने की तैयारी है, जिसे बिहार में शिक्षा सुधार के नए मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। सरकार का दावा है कि आने वाले समय में शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव दिखाई देंगे और सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता को नई पहचान मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment