किन-किन लोगों को मिलेगा फायदा?
नई व्यवस्था के तहत कई वर्गों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें शामिल हैं: बिहार विधान मंडल के वर्तमान और पूर्व सदस्य उनके आश्रित परिवार, अखिल भारतीय सेवा के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारी, राज्य सरकार के नियमित कर्मचारी, पेंशनधारी और उनके परिवार। इन सभी को बिहार सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी।
इलाज में नहीं करना होगा जेब से खर्च
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि लाभार्थियों को इलाज के समय अस्पताल में पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यानी अब सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को गंभीर बीमारी या आपात स्थिति में भी आर्थिक चिंता नहीं करनी होगी। सरकार का मानना है कि इस कदम से स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी और समय पर इलाज मिल सकेगा।
स्वास्थ्य व्यवस्था होगी और मजबूत
इस फैसले से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। कैशलेस सिस्टम लागू होने से अस्पतालों में बिलिंग प्रक्रिया आसान होगी और मरीजों को बार-बार कागजी कार्रवाई से राहत मिलेगी। इसके अलावा डिजिटल सिस्टम के जरिए इलाज की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनने की संभावना है।
कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत
लंबे समय से सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स कैशलेस इलाज सुविधा की मांग कर रहे थे। इस फैसले के बाद लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर उन लोगों को, जो सेवानिवृत्ति के बाद बढ़ते मेडिकल खर्चों से परेशान रहते हैं।

0 comments:
Post a Comment