जरूरत से अधिक स्टॉक उपलब्ध
उर्वरक विभाग के अनुसार, देश में इस वर्ष लगभग 390 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों की आवश्यकता का अनुमान लगाया गया है। इसके मुकाबले वर्तमान में करीब 200 लाख मीट्रिक टन से अधिक का स्टॉक उपलब्ध है, जो सामान्य सुरक्षा मानक से भी बेहतर स्थिति में है। सरकार का कहना है कि यह उपलब्धता न केवल वर्तमान मांग को पूरा करने में सक्षम है, बल्कि आने वाले महीनों के लिए भी पर्याप्त है।
घरेलू उत्पादन और आयात से मजबूती
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उर्वरक आपूर्ति को मजबूत बनाने में घरेलू उत्पादन और आयात दोनों की अहम भूमिका रही है। मध्य पूर्व में हालिया परिस्थितियों के बावजूद आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित नहीं हुई और उत्पादन तथा आयात दोनों स्थिर बने रहे। अब तक घरेलू स्तर पर लगभग 95 लाख मीट्रिक टन उर्वरक तैयार किया गया है, जबकि आयात के जरिए लगभग 22 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।
खरीफ सीजन से पहले राहत, किसान खुश
खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले सरकार की यह घोषणा किसानों के लिए राहत लेकर आई है। आमतौर पर इस समय उर्वरकों की मांग बढ़ जाती है, लेकिन इस बार सरकार का दावा है कि पूरी व्यवस्था पहले से मजबूत और तैयार है।

0 comments:
Post a Comment