आपको बता दें की डीडीए की इस योजना को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब और फ्लैट्स को भी इसमें शामिल किया गया है। इससे राजधानी में सस्ते और रेडी टू मूव घर की तलाश कर रहे लोगों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बुकिंग
डीडीए ने जानकारी दी है कि कर्मयोगी आवास योजना के तहत फ्लैट्स की बुकिंग 1 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह प्रक्रिया 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होगी। योजना के तहत नरेला सेक्टर A1-A4 के पॉकेट-13 में स्थित 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK फ्लैट्स बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। ये सभी फ्लैट्स रेडी टू मूव हैं, यानी खरीदारों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
सरकारी कर्मचारियों को बड़ा फायदा
इस योजना में सबसे बड़ा लाभ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलने जा रहा है। डीडीए ने सर्विंग और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के लिए फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट देने का फैसला किया है। इससे कम कीमत में घर खरीदना आसान हो जाएगा। बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों के बीच यह योजना मध्यम वर्गीय परिवारों और सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी मानी जा रही है।
नरेला में तेजी से बढ़ रहा विकास
नरेला क्षेत्र को दिल्ली के उभरते रिहायशी इलाकों में गिना जा रहा है। यहां सड़क, मेट्रो और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। ऐसे में भविष्य में इस इलाके की प्रॉपर्टी वैल्यू बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि रेडी टू मूव फ्लैट्स होने के कारण खरीदारों को किराया और निर्माण में देरी जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

0 comments:
Post a Comment