इतने पदों पर होगी भर्ती
RPSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती राजस्थान प्रॉसिक्यूशन सबऑर्डिनेट सर्विस, के तहत निकाली गई है। कुल 371 रिक्त पदों पर असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ (Law) में डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल L-11 के तहत वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ग्रेड पे 4200 रुपये निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार के नियमानुसार प्रारंभिक अवधि में फिक्स मासिक वेतन भी प्रदान किया जाएगा।
आयु सीमा
भर्ती के लिए आयु सीमा का निर्धारण आयोग के नियमों के अनुसार किया जाएगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन की तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू : 8 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 7 जुलाई 2026
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
रिक्रूटमेंट सेक्शन में APO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

0 comments:
Post a Comment