किन बेटियों को मिलेगा लाभ?
इस सुविधा का लाभ उन परिवारों की बेटियों को मिलेगा जो सरकार द्वारा तय आय सीमा के अंतर्गत आते हैं। अगर किसी परिवार की एक से ज्यादा बेटियां किसी विद्यालय, महाविद्यालय या शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रही हैं तो दूसरी बेटी की फीस में राहत दी जाएगी। सरकार के आदेश के अनुसार या तो संबंधित शिक्षण संस्था खुद ट्यूशन फीस माफ करेगी या फिर इसकी भरपाई राज्य सरकार की ओर से की जाएगी।
स्कूलों से मांगी गई जानकारी
योजना को लागू करने के लिए शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से जुड़े स्कूलों से जानकारी मांगी है। विद्यालयों को कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली ऐसी छात्राओं का विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है, जो इस योजना के दायरे में आती हैं।
फीस का रिकॉर्ड भी भेजेंगे स्कूल
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्ववित्त पोषित स्कूलों से छात्राओं से ली जाने वाली ट्यूशन फीस की जानकारी भी मांगी है। इससे सरकार को यह पता चल सकेगा कि योजना के तहत कितनी छात्राओं को लाभ मिलेगा और फीस की प्रतिपूर्ति किस आधार पर की जाएगी।
बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा बढ़ावा
सरकार का उद्देश्य आर्थिक कारणों से बेटियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए मदद पहुंचाना है। इस फैसले से उन परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जहां एक से अधिक बेटियां शिक्षा हासिल कर रही हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद पात्र छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक मदद मिलेगी और उच्च शिक्षा की ओर उनका रुझान भी बढ़ सकता है।

0 comments:
Post a Comment