पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं और बारिश का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। अलीगढ़, बुलंदशहर और संभल जैसे जिलों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। यहां बिजली चमकने और तेज हवा के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं।
बुंदेलखंड क्षेत्र में भी अलर्ट
यूपी के बांदा, हमीरपुर और महोबा जैसे जिलों में भी मौसम बिगड़ने के संकेत मिले हैं। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। हल्की बारिश से तापमान में गिरावट तो आएगी, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
आपको बता दें की मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तेज आंधी और बिजली गिरने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें। पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और अनावश्यक यात्रा से भी परहेज करें। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सतर्कता बेहद जरूरी है।

0 comments:
Post a Comment