14 जून से 21 जून तक चलेगा स्पोर्ट्स कैंप
यह विशेष खेल शिविर 14 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। पूरे एक सप्ताह चलने वाले इस कैंप में बच्चों को विभिन्न खेलों की बारीकियां सिखाई जाएंगी और उनकी खेल क्षमता का आकलन भी किया जाएगा।
6 से 14 वर्ष के बच्चे ले सकेंगे हिस्सा
जिला खेल पदाधिकारी नीतू कुमारी के अनुसार, इस कैंप में 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं भाग ले सकते हैं। इसका उद्देश्य कम उम्र में ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना और उन्हें सही दिशा देना है।
11 खेलों में मिलेगा प्रशिक्षण
इस फ्री स्पोर्ट्स कैंप में कुल 11 खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिनमें शामिल हैं एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, कबड्डी, कुश्ती, तीरंदाजी (आर्चरी), शूटिंग, कराटे। इन खेलों में प्रशिक्षित कोच बच्चों को बुनियादी से लेकर उन्नत स्तर तक प्रशिक्षण देंगे।
12 जून तक करें रजिस्ट्रेशन
इस कैंप में भाग लेने के लिए 12 जून 2026 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन कोड स्कैन कर आवेदन कर सकते हैं या फिर गया स्थित खेल भवन में जाकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं।
पूरी तरह मुफ्त होगा कैंप
यह स्पोर्ट्स कैंप पूरी तरह नि:शुल्क होगा। इसमें न तो किसी प्रकार का शुल्क लिया जाएगा और न ही किसी तरह का छुपा हुआ खर्च होगा। साथ ही, बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पदक और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment