LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, नए निर्देश जारी!

नई दिल्ली। देशभर के घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। अगर आपने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी (KYC) पूरी नहीं कराई है तो जल्द यह काम पूरा कर लें। तेल कंपनियों ने गैस वितरकों को उपभोक्ताओं की जानकारी अपडेट करने और फर्जी कनेक्शनों की पहचान करने के लिए निर्देश जारी किए हैं।

KYC नहीं कराने पर सब्सिडी पर असर

नए नियमों के तहत 30 जून तक केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खाते में मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी रुक सकती है। हालांकि वर्तमान में घरेलू गैस सिलिंडर पर सब्सिडी की राशि सीमित है, लेकिन इसका उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी लाभ सही उपभोक्ताओं तक पहुंचे। तेल कंपनियों का कहना है कि कई मामलों में ऐसे कनेक्शन सामने आए हैं जो गलत जानकारी पर चल रहे हैं। कुछ जगह एक ही पते पर कई गैस कनेक्शन पाए गए हैं, जबकि कुछ मामलों में मृत व्यक्तियों या स्थान बदल चुके लोगों के नाम पर भी कनेक्शन का इस्तेमाल किया जा रहा था।

फर्जी कनेक्शन रोकने के लिए अभियान

एलपीजी कनेक्शन की केवाईसी प्रक्रिया को उपभोक्ताओं की पहचान सत्यापित करने और गैस वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके जरिए कंपनियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि गैस सिलिंडर का लाभ वास्तविक ग्राहक को ही मिल रहा है या नहीं। कंपनियों के अनुसार, केवाईसी पूरी होने के बाद गलत तरीके से चल रहे कनेक्शनों पर रोक लगाई जा सकेगी और जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक सुविधा पहुंचाने में मदद मिलेगी।

गैस बुकिंग में भी आ सकती है परेशानी

अगर समय पर केवाईसी नहीं कराई गई तो सिर्फ सब्सिडी ही नहीं, बल्कि भविष्य में गैस बुकिंग से जुड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने गैस कनेक्शन की जानकारी अपडेट करवा लें।

LPG KYC करवाने के लिए दस्तावेज

केवाईसी पूरी कराने के लिए उपभोक्ता को अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर जाना होगा। इसके लिए जरूरी चीजें साथ लेकर जाएं। आधार कार्ड, गैस बुक या कनेक्शन से जुड़ी जानकारी, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, गैस एजेंसी पर पहचान सत्यापन के लिए बायोमेट्रिक प्रक्रिया जैसे अंगूठे का निशान या अन्य डिजिटल माध्यम से केवाईसी पूरी की जा सकती है।

0 comments:

Post a Comment