यूपी में 12वीं पास के लिए खुशखबरी, 209 पदों पर बंपर भर्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 209 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। ऐसे उम्मीदवार, जो 12वीं पास हैं और सरकारी सेवा में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। यदि आप इस भर्ती में आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो आवेदन की अंतिम तिथि, पात्रता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी पहले से जान लेना जरूरी है।

आवेदन की तिथियां

आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 9 जुलाई 2026 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी यही निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती की खास बात यह है कि सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क समान रखा गया है। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग सहित सभी उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

उम्मीदवारों की आयु सीमा

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के प्रचलित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा आयोग द्वारा निर्धारित अन्य शैक्षणिक एवं पात्रता संबंधी शर्तों को भी पूरा करना होगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment