यूपी में 12वीं पास महिलाओं के लिए खुशखबरी, फिर आई भर्ती!

जॉब डेस्क: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तैयारी कर रही 12वीं पास महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। भदोही जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker) के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। यह भर्ती जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO), भदोही के माध्यम से की जा रही है।

108 पदों पर होगी भर्ती

भर्ती अभियान के तहत कुल 108 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों को भरा जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मानदेय के आधार पर की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे अभ्यर्थी घर बैठे आवेदन कर सकें।

सिर्फ महिला अभ्यर्थी को मौका

इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन के लिए पात्र हैं। अभ्यर्थी का 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अन्य पात्रता और चयन संबंधी शर्तें आधिकारिक भर्ती विज्ञापन के अनुसार लागू होंगी।

इन परियोजनाओं में होगी नियुक्ति

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति भदोही जिले की विभिन्न परियोजनाओं में की जाएगी। इनमें प्रमुख रूप से अमोली, औराई, ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, शहर, डीघ क्षेत्र शामिल हैं। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को संबंधित परियोजना के अनुसार विकल्प भरना होगा।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू होने की तिथि: 29 जून 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 25 जुलाई 2026

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी सभी पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

0 comments:

Post a Comment