खुशखबरी पर खुशखबरी, बिहार में 1 और नई भर्ती, नोटिश जारी

पटना: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक और अच्छी खबर है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने विशेष शाखा (स्पेशल ब्रांच) में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) के 150 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) भी शामिल होगी।

9 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

आयोग द्वारा जारी भर्ती कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 9 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

कुल 150 पदों पर होगी नियुक्ति

यह भर्ती गृह विभाग (पुलिस शाखा), विशेष शाखा, बिहार सरकार के अंतर्गत पुलिस सब-इंस्पेक्टर (जनरल क्लोज्ड कैडर) के 150 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-6 के वेतनमान के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी।

तीन चरणों में होगा चयन

अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा।

शुल्क केवल 100 रुपये

इस भर्ती के लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

पात्रता और आयु

आयोग ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा का निर्धारण 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दी गई पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

0 comments:

Post a Comment