स्नातक पास उम्मीदवारों को मिलेगा मौका
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होना जरूरी है। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु की गणना आयोग द्वारा तय कट-ऑफ तिथि के आधार पर की जाएगी।
अलग-अलग वर्गों के लिए आयु सीमा
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष रखी गई है। सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, जबकि सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 40 वर्ष, पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए 42 वर्ष।
भूतपूर्व सैनिकों के लिए भी विशेष प्रावधान
भूतपूर्व सैनिकों को भी भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा से संबंधित विशेष छूट दी जाएगी। उन्हें नियमानुसार अतिरिक्त आयु लाभ मिलेगा, हालांकि निर्धारित अधिकतम सीमा के भीतर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
ऑनलाइन होगी आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पात्रता, आरक्षण, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित सभी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में अच्छी तरह पढ़ लें, ताकि आवेदन के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।

0 comments:
Post a Comment