1. न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़ाने की मांग
कर्मचारी संगठनों ने सबसे प्रमुख मांग न्यूनतम मूल वेतन बढ़ाने को लेकर उठाई है। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है। इसे बढ़ाकर 69,000 रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार वित्तीय स्थिति और व्यय को देखते हुए अंतिम वेतन इससे कम तय कर सकती है। विभिन्न आकलनों में 26,000 रुपये से 41,000 रुपये तक की संभावित सीमा की चर्चा की जा रही है, लेकिन इस पर अभी कोई आधिकारिक निर्णय नहीं हुआ है।
2. फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की मांग
वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक होता है, क्योंकि इसी के आधार पर नई बेसिक सैलरी तय होती है। वर्तमान फिटमेंट फैक्टर 2.57 है। कर्मचारी संगठनों ने इसे बढ़ाकर 3.83 करने की मांग की है। यदि सरकार इसमें बढ़ोतरी करती है, तो कर्मचारियों के वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल सकती है। हालांकि अंतिम फिटमेंट फैक्टर का फैसला आयोग की सिफारिशों और सरकार के निर्णय के बाद ही होगा।
3. पेंशनर्स के लिए राहत के प्रस्ताव
पेंशनर्स के लिए भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से न्यूनतम पेंशन में बढ़ोतरी। फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस (FMA) को बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव। हर पांच वर्ष में पेंशन की समीक्षा या बढ़ोतरी की व्यवस्था पर विचार। यदि इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है तो लाखों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिल सकती है।
4. HRA और अन्य भत्तों में संशोधन की मांग
महंगाई को देखते हुए कर्मचारी संगठनों ने मकान किराया भत्ता (HRA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TPTA) में संशोधन की मांग भी उठाई है। इसके अलावा महिला कर्मचारियों के लिए मातृत्व लाभ और अन्य सेवा सुविधाओं को अधिक प्रभावी बनाने का सुझाव भी दिया गया है।
5. सेवा के दौरान 5 प्रमोशन की मांग
कर्मचारी संगठनों ने करियर ग्रोथ को बेहतर बनाने के लिए यह भी सुझाव दिया है कि प्रत्येक केंद्रीय कर्मचारी को पूरे सेवा काल में कम से कम पांच पदोन्नति का अवसर मिलना चाहिए। इसका उद्देश्य लंबे समय तक एक ही पद पर कार्यरत कर्मचारियों को बेहतर करियर प्रगति का अवसर देना है।
अभी क्या है स्थिति?
फिलहाल ये सभी बिंदु प्रस्ताव और मांगों के रूप में चर्चा में हैं। सरकार की ओर से इन पर कोई अंतिम निर्णय या आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें तैयार होने और सरकार द्वारा उन्हें मंजूरी मिलने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को वास्तव में कौन-कौन से लाभ मिलेंगे।

0 comments:
Post a Comment