सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आया है। कंपनी राज्य में करीब 5,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह किसी एक निजी कंपनी द्वारा बिहार में प्रस्तावित सबसे बड़े निवेशों में से एक माना जा रहा है। कंपनी पटना जिले के बिहटा स्थित सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में अपनी उत्पादन इकाई स्थापित करेगी, जहां लिथियम-आयन बैटरी और इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण किया जाएगा।
यहां स्थापित होंगी नई औद्योगिक परियोजनाएं
भूमि आवंटन के बाद जिन औद्योगिक क्षेत्रों में नई इकाइयों की स्थापना होगी, उनमें सिकंदरपुर (बिहटा), हथुआ फेज-3, फारबिसगंज, लोहट फेज-1, बरियारपुर और फतुहा प्रमुख हैं। इन क्षेत्रों में अलग-अलग उद्योगों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।
लगभग 3 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
नई परियोजनाओं के शुरू होने से करीब 3,000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनने की संभावना जताई गई है। उद्योगों के संचालन के साथ परिवहन, लॉजिस्टिक्स, छोटे व्यवसाय और सेवा क्षेत्र को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
कई क्षेत्रों में होगा औद्योगिक विस्तार
स्वीकृत परियोजनाओं में केवल एक ही प्रकार के उद्योग शामिल नहीं हैं, बल्कि कई अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश किया जाएगा। इनमें एडवांस्ड मेडिकल टेक्नोलॉजी, खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल, रासायनिक उत्पाद निर्माण, प्लास्टिक उद्योग, इलेक्ट्रिक वाहन, लिथियम-आयन बैटरी, फर्नीचर निर्माण, कंप्रेस्ड बायो गैस और अन्य सामान्य विनिर्माण इकाइयां शामिल हैं।
कई कंपनियों ने दिखाई निवेश में रुचि
एंपरा लाइफ इंडिया के अलावा श्रीश्री साईनाथ पावर इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, रुंगटा इरिगेशन लिमिटेड, पंकज ट्रेडर्स, अनविरा ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, संगम इंडस्ट्रीज, कल्याण प्लास्टो इंडस्ट्रीज और लिसिका केमिकल प्राइवेट लिमिटेड सहित कई कंपनियों ने भी बिहार में उद्योग लगाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
.png)
0 comments:
Post a Comment