MPESB ने निकाली 2784 पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता, आवेदन तिथि और पूरी डिटेल

भोपाल: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-1 भर्ती परीक्षा 2026 के तहत कृषि विस्तार अधिकारी (Krishi Vistar Adhikari) के 2,784 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 

इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती किसान कल्याण एवं कृषि विकास संचालनालय, मध्य प्रदेश के लिए की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को राज्य के विभिन्न जिलों में नियुक्ति दी जाएगी।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 17 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन शुरू: 3 जुलाई 2026

अंतिम तिथि: 17 जुलाई 2026

परीक्षा शुरू: 2 अगस्त 2026

परीक्षा का माध्यम: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 2,784 कृषि विस्तार अधिकारी पदों को भरा जाएगा। यह क्लास-3 (कार्यपालिक) श्रेणी की सीधी भर्ती है।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्न में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए कृषि (Agriculture) में स्नातक या उद्यानिकी (Horticulture) में स्नातक। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित पात्रता की जांच अवश्य करनी चाहिए।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु: 40 वर्ष। मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग और पात्र निवासियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 45 वर्ष तक की छूट का लाभ मिलेगा।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को ₹25,300 से ₹80,500 के वेतनमान में नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार निर्धारित अवधि के दौरान MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर सही प्रारूप में अपलोड करना जरूरी होगा। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसकी एक प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रखना उचित रहेगा।

0 comments:

Post a Comment