बिहार के छात्रों को बड़ी खुशखबरी, छात्रवृत्ति के लिए 15 से आवेदन

पटना: बिहार में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हजारों छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन की तारीख घोषित कर दी है। विभाग के अनुसार, पात्र विद्यार्थी 15 जुलाई 2026 से पीएमएस (Post Matric Scholarship) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इन छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए किए जा सकेंगे आवेदन

इस वर्ष कई श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इनमें शामिल हैं अनुसूचित जाति (SC) पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, अनुसूचित जनजाति (ST) पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री एससी-एसटी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, पिछड़ा वर्ग (BC) पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, अति पिछड़ा वर्ग (EBC) पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति। इन सभी योजनाओं के लिए पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन से पहले तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज

शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि आवेदन शुरू होने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, जिससे आवेदन प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी की जा सके। आवेदन के लिए मुख्य दस्तावेज इस प्रकार हैं आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, बोनाफाइड (शैक्षणिक संस्थान का प्रमाण-पत्र),

पूरी आवेदन प्रक्रिया रहेगी ऑनलाइन

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। विद्यार्थियों को पीएमएस पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा, आवश्यक जानकारी भरनी होगी और निर्धारित प्रारूप में सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच करना भी जरूरी होगा।

0 comments:

Post a Comment