UP Weather Alert: यूपी के 44 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है, जबकि मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 44 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट और सोनभद्र जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और आंधी-तूफान की स्थिति भी बन सकती है।

44 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कुल 44 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, फतेहपुर, कौशांबी, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर, रायबरेली, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, एटा, हाथरस और फिरोजाबाद जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी है।

कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज

पिछले 24 घंटों में कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मिर्जापुर में सबसे अधिक 120 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि आजमगढ़ में 114.6 मिमी, संभल में 104 मिमी, बिजनौर में 62 मिमी, वाराणसी में 54.6 मिमी और बाराबंकी में 50 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को बारिश का असर खास तौर पर बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में अधिक रहेगा। इसके बाद 5 जुलाई से पूरे प्रदेश में एक बार फिर व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। इस वर्ष मानसून उत्तर प्रदेश में लगभग 10 दिन की देरी से पहुंचा, लेकिन अब यह तेजी से सक्रिय हो गया है।

0 comments:

Post a Comment