एक लाख करोड़ रुपये के वित्तपोषण का किया गया समझौता
राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग तथा हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) के बीच एक लाख करोड़ रुपये तक के दीर्घकालिक वित्तपोषण को लेकर समझौता हुआ है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में दोनों संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने एमओयू का आदान-प्रदान किया।
तीन लाख एकड़ से अधिक भूमि पर विकसित होंगे नए शहर
प्रस्तावित योजना के तहत राज्य में तीन लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में 12 आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएंगी। इन टाउनशिप को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जाएगा, जहां चौड़ी सड़कें, बेहतर परिवहन व्यवस्था, हरित क्षेत्र, गुणवत्तापूर्ण आवास और आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
किसानों की सहमति और भागीदारी पर रहेगा जोर
इस परियोजना की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता लैंड पुलिंग मॉडल को अपनाना है। इसके माध्यम से किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। सरकार का कहना है कि जिन किसानों द्वारा मुआवजे का विकल्प चुना जाएगा, उन्हें तय समयसीमा के भीतर भुगतान करने का प्रयास किया जाएगा।
विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होंगी नई टाउनशिप
सरकार के अनुसार इन आधुनिक टाउनशिप में नागरिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रस्तावित योजनाओं में आधुनिक सड़क नेटवर्क, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज सिस्टम, निर्बाध बिजली, पार्क और हरित क्षेत्र, स्कूल, अस्पताल, व्यावसायिक केंद्र तथा सामाजिक और सार्वजनिक सुविधाओं का विकास शामिल होगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment