50 प्रतिशत तक मिलेगा सरकारी अनुदान
कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय की ओर से संचालित राज्य कोल्ड स्टोरेज योजना के तहत इच्छुक किसान, उद्यमी, कंपनियां और फर्में अनुदान का लाभ उठा सकती हैं। योजना के अंतर्गत कोल्ड स्टोरेज में सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने की लागत पर 50 प्रतिशत तक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना में अधिकतम 35 लाख रुपये की परियोजना लागत पर 17.50 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।
सौर ऊर्जा से संचालित होंगे 50 कोल्ड स्टोरेज
राज्य सरकार का लक्ष्य मौजूदा लगभग 50 कोल्ड स्टोरेज इकाइयों को सौर ऊर्जा आधारित प्रणाली से जोड़ना है। इससे बिजली पर निर्भरता कम होगी और भंडारण की लागत घटेगी। सरकार ने यह भी तय किया है कि अनुदान प्राप्त करने वाले कोल्ड स्टोरेज संचालकों को किसानों को वर्तमान दरों की तुलना में कम से कम 25 प्रतिशत कम शुल्क पर भंडारण सुविधा उपलब्ध करानी होगी।
इन 12 जिलों को मिलेगा प्राथमिकता का लाभ
यह योजना फिलहाल उन जिलों के लिए लागू की गई है, जहां कोल्ड स्टोरेज की सुविधा अपेक्षाकृत कम है। चयनित जिलों में मधुबनी, नवादा, औरंगाबाद, बांका, सहरसा, जमुई, मुंगेर, जहानाबाद, लखीसराय, शेखपुरा, अरवल और शिवहर शामिल हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment