27 जून से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
UPSC के भर्ती कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा का निर्धारण आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फार्मेसी (B.Pharma), फार्मास्युटिकल साइंसेज या मेडिसिन में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। संबंधित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।
आकर्षक वेतन
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के पे मैट्रिक्स लेवल-8 के तहत की जाएगी। इस स्तर पर नियुक्त कर्मचारियों को मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी नियमानुसार मिलेंगी।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य जानकारी सही तरीके से भरना जरूरी है। आवेदन जमा करने से पहले पूरी जानकारी का एक बार अवश्य मिलान कर लें।

0 comments:
Post a Comment