यह भर्ती विभिन्न सरकारी विभागों में की जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-5 वेतनमान का लाभ मिलेगा। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने PET-2025 में भाग लिया है और वैध स्कोर कार्ड रखते हैं, वही इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
1829 पदों पर होगी भर्ती
भर्ती अभियान के तहत कुल 1829 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें ऑडिटर और सहायक लेखाकार के पद शामिल हैं। यह नियुक्तियां उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में की जाएंगी।
भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी
भर्ती संस्था: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद: ऑडिटर एवं सहायक लेखाकार
कुल पद: 1829
आवेदन की अंतिम तिथि: 3 अगस्त 2026
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने UPSSSC PET-2025 परीक्षा में हिस्सा लिया हो और उनके पास आयोग द्वारा जारी वैध PET-2025 स्कोर कार्ड हो। इसके अलावा उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा, जिनका विस्तृत विवरण आधिकारिक अधिसूचना में दिया गया है।
इतनी मिलेगी सैलरी
चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-5 पे-स्केल के तहत वेतन मिलेगा। अधिकांश पदों के लिए वेतनमान ₹29,200 से ₹92,300 तक निर्धारित है। विभाग के अनुसार इसमें कुछ अंतर हो सकता है। इसके साथ सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
आवेदन करते समय रखें इन बातों का ध्यान
ऑनलाइन आवेदन भरते समय उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर और PET-2025 से संबंधित जानकारी सही तरीके से दर्ज करें। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रखें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है तो आयोग द्वारा निर्धारित 10 अगस्त 2026 तक संशोधन का अवसर भी उपलब्ध रहेगा।

0 comments:
Post a Comment