8वें वेतन आयोग पर नया अपडेट, कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। लंबे समय से आयोग की अगली गतिविधियों का इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों को अब राहत मिली है। आयोग ने कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स यूनियनों के साथ बातचीत के अगले चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

नई जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त और 10 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में अहम बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में कर्मचारियों के वेतन, भत्तों, पेंशन और अन्य सेवा संबंधी सुझावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। 

1.19 करोड़ कर्मचारियों-पेंशनर्स की नजर

देशभर के लगभग 1.19 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से आयोग की गतिविधियां अपेक्षाकृत धीमी दिखाई दे रही थीं, जिससे कर्मचारियों के बीच यह आशंका बढ़ रही थी कि रिपोर्ट में देरी हो सकती है। अब बैठकों का नया कार्यक्रम जारी होने से यह संकेत मिला है कि आयोग अपने कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ा रहा है।

31 जुलाई तक करना होगा आवेदन

आयोग ने उन कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों को एक और अवसर दिया है, जिन्होंने पहले ही अपना मेमोरेंडम जमा कर दिया था लेकिन अब तक आयोग के साथ उनकी बैठक नहीं हो सकी। ऐसे संगठन 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान उन्हें अपना मेमो आईडी दर्ज कर बैठक के लिए अनुरोध भेजना होगा। आवेदन स्वीकार होने के बाद आयोग संबंधित संगठन को बैठक का समय और स्थान अलग से उपलब्ध कराएगा।

किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

दिल्ली में होने वाली बैठकों में कर्मचारी संगठन और पेंशनर्स यूनियन अपनी मांगें सीधे आयोग के सामने रख सकेंगे। चर्चा के प्रमुख विषयों में शामिल हो सकते हैं। वेतन संरचना में संशोधन, महंगाई भत्ते और अन्य भत्ते, पेंशन व्यवस्था में सुधार, सेवा शर्तों से जुड़े सुझाव, कर्मचारियों और पेंशनर्स की अन्य प्रमुख मांगें। इन सुझावों के आधार पर आयोग अपनी अंतिम सिफारिशों का मसौदा तैयार करेगा।

0 comments:

Post a Comment