111 पदों पर होगी भर्ती
आयोग की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 02/2026 के अनुसार कुल 111 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें 89 पद सहशिक्षा (Co-education) डिग्री कॉलेजों के लिए तथा 22 पद महिला डिग्री कॉलेजों के लिए निर्धारित किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य के रूप में होगी।
आवेदन प्रक्रिया शुरू
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा, जिसके बाद वे आवेदन पत्र भर सकेंगे। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
प्राचार्य पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 1 जुलाई 2026 तक 62 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आयोग के नियमों के अनुसार की जाएगी।
आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार होंगे।
OTR पंजीकरण पहले से पूरा होना आवश्यक है।
आवेदन करते समय सभी शैक्षणिक, शोध एवं अनुभव संबंधी प्रमाणपत्र सही जानकारी के साथ अपलोड करें।
अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा करना बेहतर रहेगा। ताकि कोई दिक्कत न हो।

0 comments:
Post a Comment