तीन प्रमुख सड़कों को मिलेगा सीधा संपर्क
नई सड़क परियोजना का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पटना-गया-डोभी मार्ग, पटना न्यू बाइपास और दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड एक-दूसरे से सीधे जुड़ जाएंगे। इससे विभिन्न जिलों और शहरों से आने-जाने वाले वाहनों को पटना के भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे यात्रा का समय कम होगा और यातायात अधिक सुगम बनेगा।
लाखों लोगों को जाम से छुटकारा
इस बाइपास के बनने से राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले करीब पांच लाख लोगों को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की संभावना है। खासतौर पर दानापुर, फुलवारीशरीफ, बेउर और दक्षिणी पटना के इलाकों में यातायात का दबाव काफी कम होगा। साथ ही दूसरे जिलों से आने वाले भारी वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो जाएगा।
निर्माण कार्य की तैयारी तेज
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से प्रारंभिक रिपोर्ट मांगी है। वहीं, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। यदि सभी प्रशासनिक प्रक्रियाएं समय पर पूरी होती हैं, तो दिसंबर 2026 से निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है। परियोजना को दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

0 comments:
Post a Comment