खुशखबरी का बड़ा ऐलान! यूपी में B.Sc पास के लिए निकली नई सरकारी वैकेंसी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में वैज्ञानिक सहायक (Scientific Assistant) और लैब असिस्टेंट (प्रयोगशाला सहायक) के कुल 208 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जुलाई 2026 से शुरू होंगे, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत वैज्ञानिक सहायक और लैब असिस्टेंट के पदों को भरा जाएगा। वैज्ञानिक सहायक के पद लेवल-6 वेतनमान में जबकि लैब असिस्टेंट के पद लेवल-4 वेतनमान में होंगे। नियुक्ति उत्तर प्रदेश के विधि विज्ञान प्रयोगशाला विभाग में की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन केवल वही उम्मीदवार कर सकेंगे जिन्होंने PET-2025 में सफलता प्राप्त की हो। संबंधित पद के अनुसार अभ्यर्थियों के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, जिसमें कई पदों के लिए B.Sc. या संबंधित विषय में योग्यता आवश्यक है, होना अनिवार्य होगा। विस्तृत पात्रता का विवरण आधिकारिक विज्ञापन में दिया गया है।

आयु सीमा

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई को आधार मानते हुए 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

आवेदन की तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू : 27 जुलाई 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 17 अगस्त 2026

आवेदन संशोधन/शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि : 24 अगस्त 2026

0 comments:

Post a Comment