बैठक में गंडक नदी पर डुमरिया घाट के पास नए दो लेन पुल के निर्माण को प्राथमिकता देने की मांग की गई। केंद्रीय मंत्री ने आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया, जिससे वर्षों से लंबित इस परियोजना के आगे बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है।
110 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया पुल
प्रस्तावित पुल के निर्माण पर लगभग 110 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस पुल का निर्माण आधुनिक कंपोजिट स्टील गार्डर तकनीक से किया जाएगा, जिससे इसकी मजबूती और टिकाऊपन बढ़ेगा। परियोजना पूरी होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगी। इसके साथ ही महम्मदपुर सर्विस रोड के निर्माण को भी जल्द शुरू करने की तैयारी है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ लंबी दूरी के यात्रियों को भी बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।
गोपालगंज समेत कई जिलों को मिलेगा लाभ
इस पुल के बनने से गोपालगंज सहित उत्तर बिहार के कई जिलों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर से गुजरने वाले वाहनों का दबाव कम होगा और यात्रा का समय घटेगा। व्यापार, परिवहन और स्थानीय आवागमन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
20 वर्षों से लंबित है परियोजना
डुमरिया घाट पुल परियोजना की शुरुआत वर्ष 2004-05 में हुई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका। वर्तमान में इस मार्ग का पूरा यातायात लगभग 60 वर्ष पुराने संकरे पुल से गुजरता है, जिससे अक्सर जाम और आवागमन की समस्याएं पैदा होती हैं। बढ़ते ट्रैफिक के कारण नए पुल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
0 comments:
Post a Comment