208 पदों पर होगी भर्ती
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती फोरेंसिक साइंस लैब के विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें वैज्ञानिक सहायक और लैब असिस्टेंट के पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया मुख्य परीक्षा के माध्यम से पूरी की जाएगी।
कौन कर सकेगा आवेदन?
इस भर्ती में केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 में भाग लिया था और आयोग द्वारा निर्धारित स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। यानी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए PET-2025 की पात्रता अनिवार्य होगी।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 27 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अगस्त 2026
आवेदन में संशोधन/शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि: 24 अगस्त 2026
भर्ती से जुड़ी जानकारी कहां मिलेगी?
भर्ती, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, पदवार योग्यता और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरी अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

0 comments:
Post a Comment