क्या है Indane XTRALITE NOW?
Indane XTRALITE NOW को आधुनिक परिवारों और तेज सेवा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें ग्राहकों को सिर्फ नया एलपीजी कनेक्शन ही नहीं, बल्कि बेहतर डिलीवरी अनुभव भी मिलेगा। नई सेवा की खास बात यह है कि ग्राहकों को हल्के और आधुनिक कंपोजिट सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें पारंपरिक स्टील सिलेंडर की तुलना में उठाना और इस्तेमाल करना अधिक आसान होगा।
नई सुविधा की प्रमुख विशेषताएं
Indane XTRALITE NOW के तहत ग्राहकों को कई नई सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें शामिल हैं। हल्के वजन वाला कंपोजिट LPG सिलेंडर, जंग न लगने वाली मजबूत बॉडी, पारदर्शी डिजाइन, जिससे सिलेंडर में बची गैस का स्तर आसानी से देखा जा सके. बुकिंग के बाद 4 घंटे के भीतर एक्सप्रेस डिलीवरी, अपनी सुविधा के अनुसार डिलीवरी का समय चुनने का विकल्प, नया कनेक्शन लेने के लिए कम दस्तावेजों की आवश्यकता।
छोटू सिलेंडर की डिलीवरी आसान
इंडियन ऑयल ने 5 किलो के लोकप्रिय छोटू सिलेंडर के लिए भी एक्सप्रेस होम डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है। अब इसकी बुकिंग करने वाले ग्राहकों को भी चार घंटे के भीतर सिलेंडर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। यह सुविधा खासतौर पर छोटे परिवारों, किराये पर रहने वाले लोगों, छात्रों और नौकरीपेशा उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी मानी जा रही है।
अभी इन शहरों में मिलेगी सुविधा
फिलहाल कंपनी ने इस नई सेवा की शुरुआत चार शहरों से की है। पुणे, गुरुग्राम, इंदौर, कोयंबटूर। कंपनी की योजना है कि अगस्त 2026 तक करीब 25 और शहरों में इस सुविधा का विस्तार किया जाए। वहीं अक्टूबर 2026 के अंत तक इसे देश के प्रमुख शहरों में उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
ऐसे कर सकेंगे बुकिंग
ग्राहक नया कनेक्शन लेने या सिलेंडर रिफिल बुक करने के लिए कई डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर सकेंगे।बुकिंग के लिए उपलब्ध विकल्प IndianOil ONE App, IndianOil की आधिकारिक ग्राहक वेबसाइट, जल्द ही WhatsApp के माध्यम से भी बुकिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके अलावा यह सेवा इंडेन के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क और चुनिंदा इंडियनऑयल रिटेल आउटलेट्स के जरिए भी उपलब्ध रहेगी।

0 comments:
Post a Comment