2218 पदों पर होगी भर्ती
AIIMS द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, फिलहाल 2,218 पद संभावित हैं। आवश्यकता के अनुसार इन पदों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है। चयन NORCET-11 परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग से संबंधित निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
इतना मिलेगा वेतन
चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-7 के तहत वेतन दिया जाएगा। यह 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-07 में होगा, जिसमें पूर्व संशोधित पे बैंड-2 (₹9,300-34,800) और ग्रेड पे ₹4,600 के अनुरूप वेतनमान लागू रहेगा। इसके अलावा नियमानुसार महंगाई भत्ता, एचआरए और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
इन बातों का रखें ध्यान
ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि वे सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। आवेदन पत्र में दी गई जानकारी सही और प्रमाणपत्रों के अनुरूप होनी चाहिए। गलत जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेशन जारी: 24 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 13 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन

0 comments:
Post a Comment