इन लाभार्थियों को मिलेगा सीधा फायदा
नई व्यवस्था से आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़े लाखों परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत मुख्य रूप से 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, धात्री (स्तनपान कराने वाली) माताएं, गंभीर रूप से अल्प वजन वाले बच्चे, अतिकुपोषित बच्चे को पोषणयुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
अब मिलेगा पौष्टिक प्रीमिक्स भोजन
समाज कल्याण विभाग ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार टेक होम राशन (THR) व्यवस्था में बदलाव किया है। अब लाभार्थियों को कई प्रकार के फोर्टिफाइड और पोषणयुक्त प्रीमिक्स उत्पाद दिए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं न्यूट्री राइस खिचड़ी प्रीमिक्स, न्यूट्री पुलाव, फोर्टिफाइड मूंग दाल-चावल खिचड़ी, मल्टीमिक्स अनाज एवं प्रोटीन प्रीमिक्स, फोर्टिफाइड नमकीन दलिया। इन खाद्य पदार्थों को इस तरह तैयार किया गया है कि इनमें आवश्यक प्रोटीन, विटामिन और खनिज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें।
ऐसे होगी खाद्य सामग्री की आपूर्ति
सरकार ने इस योजना के संचालन के लिए बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) को नामांकन के आधार पर जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, अनाज और अन्य आवश्यक सामग्री भारतीय खाद्य निगम (FCI) तथा बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद तैयार पोषाहार आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।
क्या है Ready to Cook और Ready to Eat?
रेडी टू कुक खाद्य सामग्री पहले से तैयार सूखे मिश्रण होते हैं, जिनमें अनाज, दाल, मसाले और सूखी सब्जियां शामिल रहती हैं। इन्हें केवल पानी, दूध या तेल मिलाकर कुछ ही मिनटों में पकाया जा सकता है। वहीं रेडी टू ईट खाद्य पदार्थ पूरी तरह तैयार होते हैं। इन्हें सीधे खाया जा सकता है या हल्का गर्म करके उपयोग किया जाता है। इनमें फोर्टिफाइड चावल, गेहूं, बाजरा, रागी, ज्वार के साथ आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड और अन्य आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व मिलाए जाते हैं।

0 comments:
Post a Comment