5 अगस्त तक करें आवेदन
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से नए राशन कार्ड बनाने और छूटे हुए सदस्यों के नाम जोड़ने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का लाभ विशेष रूप से श्रमिकों, स्लम बस्तियों में रहने वाले परिवारों, रेहड़ी-पटरी (वेंडर) चलाने वाले लोगों तथा अन्य पात्र परिवारों को मिलेगा।
ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन
सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाया है। इच्छुक परिवार विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अनुमंडल, अंचल और प्रखंड कार्यालयों में बनाए गए विशेष काउंटरों पर ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकार किए जा रहे हैं। विभाग के अनुसार, हजारों आवेदन पहले ही प्राप्त हो चुके हैं और उनकी जांच की प्रक्रिया जारी है।
15 अगस्त से पहले राशन कार्ड जारी करने का लक्ष्य
सरकार का प्रयास है कि सभी पात्र आवेदकों का राशन कार्ड 15 अगस्त से पहले जारी कर दिया जाए। जिन परिवारों के किसी सदस्य का नाम पहले छूट गया था, उन्हें भी सत्यापन के बाद राशन कार्ड में शामिल किया जाएगा ताकि पूरे परिवार को खाद्यान्न योजना का लाभ मिल सके।
विकास मित्र और अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
अभियान को सफल बनाने के लिए मार्केटिंग ऑफिसर और विकास मित्रों की भी तैनाती की गई है। इनकी जिम्मेदारी पात्र परिवारों तक योजना की जानकारी पहुंचाना, आवेदन प्रक्रिया में सहायता करना और आवश्यक मार्गदर्शन देना है।

0 comments:
Post a Comment