102 पदों पर होगी भर्ती
रोजगार अधिसूचना संख्या 05/2026 के तहत NMDC Steel Limited अलग-अलग 10 विषयों (Disciplines) में Executive Trainee के कुल 102 पदों पर भर्ती करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नियुक्ति का अवसर मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया शुरू
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
Executive Trainee पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग या प्रोफेशनल डिग्री होना आवश्यक है। अलग-अलग विषयों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है, इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता अवश्य जांच लें।
उम्मीदवारों की आयु सीमा
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 11 अगस्त 2026 तक 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु में आरक्षण से संबंधित छूट कंपनी के नियमों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को प्रदान की जाएगी।
आकर्षक वेतन मिलेगा
चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती 6 महीने के प्रशिक्षण के दौरान 50,000 रुपये प्रतिमाह बेसिक पे के साथ महंगाई भत्ता (IDA) और अन्य नियमानुसार सुविधाएं मिलेंगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस पद का वेतनमान 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये तक होगा, जिसमें प्रारंभिक बेसिक वेतन 60,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।

0 comments:
Post a Comment