करीब 50 हजार छात्राओं को मिलेगा लाभ
योजना के तहत ऐसे परिवारों की छात्राओं को लाभ दिया जाएगा, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 12 लाख रुपये तक है। सरकार का लक्ष्य लगभग 50 हजार मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी उपलब्ध कराना है। इस योजना का लाभ राज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों तथा उनसे संबद्ध राजकीय, सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में अध्ययन करने वाली पात्र छात्राओं को मिलेगा।
मेरिट के आधार पर होगा चयन
स्कूटी का वितरण पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। स्नातक परीक्षा में अपने संस्थान की टॉप 5 प्रतिशत छात्राएं योजना के लिए पात्र होंगी। जिन पाठ्यक्रमों में सीजीपीए प्रणाली लागू है, वहां विश्वविद्यालय अपने निर्धारित नियमों के अनुसार सीजीपीए को प्रतिशत में बदलकर मेरिट सूची तैयार करेंगे। इसके बाद प्रमाणित सूची संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी।
पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन
योजना के संचालन के लिए सरकार अलग ऑनलाइन पोर्टल विकसित करेगी। विश्वविद्यालय निर्धारित समय सीमा के भीतर पात्र छात्राओं की सूची पोर्टल पर अपलोड करेंगे। सत्यापन के बाद जिलाधिकारी चयनित छात्राओं के लिए स्कूटी आवंटित करेंगे। इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध बनाई जाएगी।
जिले में आयोजित होंगे समारोह
स्कूटी का वितरण प्रत्येक जिले में आयोजित विशेष समारोह के माध्यम से किया जाएगा। वितरण के बाद छात्रा से स्कूटी प्राप्ति का प्रमाण लेकर उसे पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। योजना के तहत दी जाने वाली स्कूटी पर सरकार की निर्धारित ब्रांडिंग भी रहेगी। साथ ही लाभार्थी छात्राएं इन स्कूटियों को बेच नहीं सकेंगी।

0 comments:
Post a Comment