1. मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर आत्मविश्वास बढ़ाने वाला हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के साथ पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कारोबारियों को नए अवसर मिलने की संभावना है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
2. मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। घर, वाहन या संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटका कोई काम भी पूरा हो सकता है।
3. सिंह राशि
सूर्य आपकी ही राशि में गोचर करने जा रहे हैं, इसलिए इसका प्रभाव आपके लिए विशेष माना जा रहा है। आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं। कारोबार में भी महत्वपूर्ण फैसले लेने का अवसर मिलेगा। हालांकि अहंकार और गुस्से से बचना जरूरी होगा।
4. तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर करियर में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिलने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं। व्यापार में कोई नया सौदा लाभ पहुंचा सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा भी हो सकती है।
5. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का साथ मिल सकता है। उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और करियर से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। विदेश से जुड़े काम करने वालों को लाभ मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
6. धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर करियर और आर्थिक मामलों में लाभकारी रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कारोबारियों को किसी बड़े प्रोजेक्ट या नए संपर्क से फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ निवेश के अवसर भी मिल सकते हैं।
7. कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर साझेदारी और करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और कारोबार में नए साझेदार से लाभ होने की संभावना है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। हालांकि इस दौरान किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी करने से बचना बेहतर रहेगा।

0 comments:
Post a Comment