यूपी में महिलाओं के लिए बंपर भर्ती, 12वीं पास के लिए खुशखबरी

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। महराजगंज जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिका के 305 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

1 सितंबर तक कर सकेंगी आवेदन

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

सिर्फ महिलाओं को मिलेगा मौका

भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार का संबंधित ग्राम सभा या वार्ड की निवासी होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता पद के अनुसार निर्धारित नियमों के मुताबिक होगी। 12वीं पास महिलाओं के लिए यह भर्ती खास अवसर मानी जा रही है।

305 पदों पर होगी नियुक्ति

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 305 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और आंगनबाड़ी सहायिका के पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होगा, बल्कि मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन से पहले नियम देखें

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, स्थानीय निवास और अन्य जरूरी शर्तों की जांच कर लें। गलत या अधूरी जानकारी के साथ किया गया आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment