2027 से दिखेगा बड़ा बदलाव
रेल मंत्री के मुताबिक मुंबई की लोकल ट्रेनें शहर की लाइफलाइन हैं। नई एसी लोकल ट्रेनों को शामिल करने का फैसला यात्रियों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए लिया गया है। पहले जिस प्रक्रिया के जरिए ट्रेनों का निर्माण होना था, उसमें काफी समय लगने की संभावना थी और पूरी प्रक्रिया 2030 तक खिंच सकती थी।
ICF, RCF और MCF में होगा निर्माण
नई एसी लोकल ट्रेनों के उत्पादन में भारतीय रेलवे की प्रमुख कोच फैक्ट्रियों को शामिल किया जाएगा। इनमें इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), रेल कोच फैक्ट्री (RCF) और मॉडर्न कोच फैक्ट्री (MCF) शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य है कि उत्पादन प्रक्रिया को तेज कर जल्द से जल्द पहली नई एसी लोकल मुंबई में उतारी जा सके।
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
मुंबई में रोजाना बड़ी संख्या में लोग लोकल ट्रेनों से सफर करते हैं। ऐसे में 238 नई एसी लोकल आने से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। भीड़ को कम करने के साथ गर्मी और उमस के दौरान एसी ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल मुंबई में सीमित संख्या में एसी लोकल सेवाएं संचालित होती हैं और इनकी मांग लगातार बढ़ रही है। नई ट्रेनों के शामिल होने से लोकल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment