इन 10 कारणों की वजह से होती है पित्त की पथरी, रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो पित्त की पथरी बीमारी से ग्रसित हैं। इस बीमारी के कारण इंसान के शरीर में कई तरह की समस्या जन्म ले लेती हैं और इंसान खुद को अस्वस्थ और ऊर्जाहीन महसूस करता हैं। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से इंसान को पित्त की पथरी होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की इन 10 कारणों की वजह से होती है पित्त की पथरी। 
ज्यादा फैटी खाद्य पदार्थ या जंक फूड का अधिक सेवन करने से पित्त की पथरी हो सकती हैं। 

जो महिलाएं अधिक गर्भ निरोधक दवाइयों का सेवन करती हैं उनके शरीर में पित्त की पथरी होने का चांस ज्यादा होता हैं।

अधिक वजन होने से या मोटापे के कारण भी पित्त की पथरी हो सकता है। 

अगर किसी के परिवार में किसी व्यक्ति को पित्त की पथरी की समस्या रही हो, तो दूसरे सदस्य को भी होने का खतरा हो सकता है।

अधिक मात्रा में सिगरेट और शराब के सेवन से पित्त की पथरी हो सकती हैं। 

शरीर में पानी के कमी होने से पित्त की पथरी होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इसका ख्याल रखना चाहिए। 

भोजन में पोषक तत्वों की कमी होने से भी पित्त की पथरी हो सकती हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को हमेशा पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए।  

कभी कभी इंसान के पेट में चोट लगने या मांसपेशियों में खिचाव आने से संक्रमण की स्थिति उत्पन हो जाती हैं। इससे पित्त की पथरी हो सकती हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इसका ध्यान रखना चाहिए। साथ ही साथ शरीर में किसी भी तरह का बदलाव दिखे तो उसे तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। ताकि उसे भविष्य में किसी बड़ी परेशानी का सामना करना ना पड़ें। 

पित्त की पथरी होने के संकेत :=>
पेट के दाहिने तरफ ऊपरी भाग में असहनीय दर्द  होना। 
भूख न लगना
उल्टी या मितली की समस्या लगातार होना। 
पेट फूलने की समस्या
शारीरिक कमजोरी। 

0 comments:

Post a Comment