15 अगस्त को जम्मू कश्मीर के सभी पंचायतों में फहराया जाएगा तिरंगा: भाजपा

जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने मिडिया से बातचीत के दौरान कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जम्मू कश्मीर की सभी पंचायतों में तिरंगा झंडा फहराएगी। 
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने सुरक्षा बलों के हौसले की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। जम्मू कश्मीर पूरी तरह से हमारे देश का अंग हैं। 
रवींद्र रैना ने जम्मू कश्मीर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती का भी स्वागत करते हुए कहा कि सुरक्षा कर्मी हमारे अपने हैं और वो लोग जम्मू में लोगों को सुरक्षा करने के लिए हैं। रैना ने कहा की अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर जो अफवाहे फैलाई जा रही हैं लोग उन अफवाहों पर ध्यान ना दें। इतना ही नहीं  भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने  निंदा करते हुए कहा कि वैसे लोग लोग राष्ट्र विरोधी हैं वो लोग ही केवल सुरक्षा बलों की तैनाती से घबराये हैं। आम आदमी की कोई घबराहट नहीं हैं। 

कश्मीर आधारित राजनीतिक दलों के नेताओं की घबराहट के सवाल पर रैना ने कहा कि कश्मीर के नेताओं को लग रहा है कि उनका राजनितिक जीवन अब खतरे में हैं। इसके कारण ये लोग घबराये हुए हैं। रैना ने बताया की हमारे सुरक्षा बलों को इनपुट मिले थे कि पाकिस्तानी सेना की की मदद से कुछ घुसपैठिए हमारी सीमा में प्रवेश कर चुके हैं। इसलिए जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाई गयी हैं। 

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के विकास के लिए सभी उचित कदम उठा रही है ताकि जम्मू कश्मीर देश का विकसित राज्य बन सके। हम जम्मू कश्मीर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। साथ ही साथ रैना ने ये भी कहा की हम 15 अगस्त को कश्मीर के लोगों से अपील करते हैं की  वह अपने घरों, दुकानों, गलियों व मोहल्लों में तिरंगे झंडे लगाएं।

0 comments:

Post a Comment