स्वतंत्रता दिवस पर देखें देशभक्ति से लबरेज़ ये बॉलीवुड फिल्में

15 अगस्त के दिन हमारा देश अंग्रेजो के गुलामी से आजाद हुआ था। इस दिन सभी भारतीय लोग स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं और अपने देश पर कुर्बान होने वाले महापुरुषों को याद करते हैं। इस स्वतंत्रता दिवस पर अगर आप देशभक्ति से भरी फिल्म देखना चाहते हैं तो आप ये फिल्म देख सकते हैं। 
बॉर्डर (1997)
जेपी दत्ता की  फिल्म बॉर्डर युद्ध पर आधारित एक देशभक्ति वाली फिल्म हैं। इस फिल्म को सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म कही जा है। यह भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुई जंग के समय की सच्ची घटना पर आधारित है। आप इस स्वतंत्रता दिवस पर ये फिल्म देख सकते हैं। 

लक्ष्य (2004)
साल 1999 में भारत-पाक के बीच हुए कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में रितिक रोशन, प्रीति जिंटा एवं अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित हैं। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था। आप इस स्वतंत्रता दिवस पर यह फिल्म देख सकते हैं। 

1971 (2007)
मनोज बाजपेयी व रवि किशन जैसे दमदार अभिनेताओं से सजी यह फिल्म भी 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध पर बनी है। यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी है। इस स्वतंत्रता दिवस पर आप कोई दमदार देशभक्ति वाली फिल्म देखने के इच्छुक हैं तो इस फिल्म के मजे ले सकते हैं। यह फिल्म बहुत शानदार हैं। 

हकीकत (1964)
चेतन आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बलराज साहनी, धर्मेन्द्र मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म साल 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध पर आधारित है। यह देखभक्ति से भरी फिल्म हैं। साल 1965 में इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। इस स्वतंत्रता दिवस आप अगर कोई अच्छी देशभक्ति फिल्म देखना चाहते हैं तो आप इस फिल्म का मजा ले सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment