डेस्क:15 अगस्त के मौके पर अगर आप फिल्म देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर सबसे उपयुक्त हैं। इस दिन दिल्ली के मशहूर बाटला हाउस एनकाउंटर पर बनी जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस रिलीज होने वाली हैं।
इस बात को लेकर ऐसा कयास लग रहा था कि अब इसकी रिलीज डेट बदल सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। यह फिल्म 15 अगस्त को ही रिलीज हो रही है। अगर आप इस फिल्म को देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप सिनेमा घरों में जा कर देख सकते हैं।
इस दिन दो फिल्म और भी रिलीज हो रही हैं। साहो और मंगल मिशन भी रिलीज होंगी। मंगल मिशन फिल्म को देखते हुए ऐसा कहा जा रहा था की इस फिल्म की डेट बढ़ सकती हैं। लेकिन एक नया पोस्टर जारी करके इस बात को पक्का किया गया है कि बाटला हाउस 15 अगस्त को ही रिलीज होगी। इसका ट्रेलर 10 जुलाई को रिलीज हो चुकी हैं।
यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित हैं। रितेश शाह की लिखी इस फिल्म को निखिल आडवाणी डायरेक्ट कर रहे हैं तथा इस फिल्म में जॉन अब्राहम लीड रोल में होंगे। टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, निखिल आडवाणी और जॉन अब्राहम मिल कर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में कुछ दिन पहले एक पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमे जॉन वर्दी पहने और चश्मा लगाए बहुत ही कड़क अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।
इस फिल्म में जॉन अब्राहम जिस पुलिसवाले का रोल कर रहे हैं उसके नाम 70 एनकाउंटर , 30 मामलों में 22 को सजा दिलवाने और 9 वीरता पुरस्कार पाने के रिकॉर्ड हैं।
इस फिल्म की बारे में एक बात याद दिला दें कि साल 2008 की 19 सितम्बर को दिल्ली के बाटला हाउस में एक एनकाउंटर हुआ था। जिसे ऑपरेशन बाटला हाउस का नाम दिया गया। दिल्ली के जामिया नगर इलाके में इंडियन मुजाहिदीन के दो संदिग्ध आतंकवादी आतिफ अमीन और मोहम्मद साजिद को मार गिराया गया लेकिन सैफ मोहम्मद और आरिज़ खान भागने में कामयाब हो गए। इस फिल्म में इस घटना के बारे में ही दिखाया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment