डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 22 अगस्त के दिन नवग्रहों की चाल चंद्र योग का निर्माण कर रहा हैं। जिसका असर सभी राशियों के प्रेम संबंधों पर हो सकता हैं। इससे प्रेम संबंधों में कई तरह के परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे 22 अगस्त के प्रेम राशिफल के बारे में की प्रेम संबंधों को लेकर इस दिन आपके सितारे क्या कहते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण मेष, सिंह और धनु राशि के लोगों के सितारे 22 अगस्त का दिन अनुकूल नहीं हैं। जिससे इनके प्रेम संबंधों में खटास आ सकती हैं। इस राशि के प्रेमी प्रेमिका के बीच मतभेद हो सकता हैं। इस दिन आप अपने गुस्सा पर काबू रखें तथा अपने लव पार्टनर को मनाने की कोशिश करें। दोपहर बाद का समय प्रेम संबंधों के लिए सबसे खास रहेगा। आप इस दिन भगवान विष्णु की आराधना करें।
वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण 22 अगस्त के दिन वृष, कन्या और मकर राशि के सितारे बलवान नजर आ रहे हैं। जिससे इन्हे प्यार ही प्यार मिल सकता हैं। इनके प्रेम संबंधों की सभी परेशानी दूर हो सकती हैं। इनके सपने साकार हो सकते हैं। प्रेम विवाह की चाहत रखने वाले लोगों को माता पिता का साथ मिल सकता हैं। इनके रिश्तों में मजबूती आ सकती हैं तथा इनकी किस्मत चमक सकती हैं। इनके प्रेम संबंधों पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण प्रेम संबंधों को लेकर 22 अगस्त का दिन मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लिए शानदार रहने वाला हैं। इनके प्रेम जीवन में सुख और शांति आ सकती हैं तथा इनके सपने साकार हो सकते हैं। इस राशि के जातक को मनचाहा प्यार मिल सकता हैं। इनके वैवाहिक जीवन में चली आ रही अनबन की समस्या समाप्त हो सकती हैं। प्रेमी प्रेमिका के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं। भगवान विष्णु की आराधना करना शुभ रहेगा।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को प्यार ही प्यार मिल सकता हैं। इस दिन इनके सितारे अनुकूल हैं। जिससे इनके प्रेम संबंधों में मजबूती आ सकती हैं। इस राशि के जातक एक सफल और कामयाब प्रेम जीवन एन्जॉय कर सकते हैं। पति पत्नी के रिश्तों में गहराई आ सकती हैं। इनके सपने साकार हो सकते हैं। साथ ही साथ इनके प्रेम संबंधों में कुछ नयापन देखने को मिल सकता हैं। इनके प्रेम संबंधों पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी।
0 comments:
Post a Comment