आखरी टी-20 मुकाबले में भारत ने मेजबान वेस्टइंडीज को 7 विकेटों से हरा दिया है। इस मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को 147 रन का लक्ष्य दिया।
लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दो विकेट बहुत जल्दी गंवा दिए। लेकिन इसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत के इस मैच को आसानी से जीत लिया।
दीपक चाहर के तीन विकेट और विराट-पंत की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे मैच में भी पटखनी दे दी है। इसके साथ ही भारत इस सीरीज को 3-0 से जीत लिया।
इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 45 गेंदों में 59 रन की पारी खेली तो वहीं इस मैच में ऋषभ पंत आखिरी तक टिके रहे और इन्होने 42 गेंदों में 65 रन बनाकर नाबाद रहे। पंत के इस बल्लेबाजी के बदौलत भारतीय टीम इस मैच को जितने में कामयाब रहा हैं। इस मैच में पंत ने छक्के मार कर मैच को खत्म किया। जिससे लोगों को धोनी की याद आ गयी। क्यों की धोनी ज्यादा तर मैच इसी अंदाज से खत्म करते हैं।
इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। इसमें कीरोन पोलार्ड ने 45 गेंदों में 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली तो वही वेस्टइंडीज के पॉवेल 32 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच में भारत के लिए दीपक चाहर ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए तो वही नवदीप सैनी के खाते में दो विकेट आए। मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने पंत की खूब तारीफ की। तारीफ करते हुए विराट ने कहा की पंत भारत के भविष्य हैं। उन्हें आगे भारत के लिए बहुत क्रिकेट खेलनी हैं।

0 comments:
Post a Comment