उत्तर प्रदेश में होगी 42 हजार शिक्षकों की बंपर भर्ती, पढ़ें पूरी खबर

सरकारी नौकरी: अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए बंपर भर्तियां करने जा रहा है। इसके लिए बोर्ड ने एक कैलेंडर भी जारी किया हैं ताकि लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सकें। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी किये गए कैलेंडर के हिसाब से अक्तूबर में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन निकलेगा और 30 नवंबर तक आवेदन पूरा करने का मौका रहेगा। आवेदन पत्रों को वर्गवार सूचीबद्ध करने के बाद मई 2020 में लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा।

ऐसे होगी शिक्षकों की भर्ती :
विज्ञापन जारी होने का तिथि : अक्टूबर 2019  
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 30 नवंबर  2019
लिखित परीक्षा का समय : मई 2020
प्रवेश पत्र लिखित परीक्षा के 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे
आंसर-की जून 2020 में होंगी जारी
आंसर-की के खिलाफ शिकायतों का निस्तारण अक्टूबर 2020 तक किया जाएगा
परीक्षा का परिणाम दिसंबर 2020 तक जारी किए जाएंगे। 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी किये गए कैलेंडर के हिसाब से लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद जनवरी 2021 से अगस्त 2021 तक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में भरें शैक्षिक योग्यताओं का मूल अभिलेखों से सत्यापन होगा। 
इसके बाद सभी उम्मीदवारों का साक्षात्कार पूरा किया जाएगा। चयन बोर्ड साक्षात्कार से पहले मूल अभिलेखों से मिलना करना होगा। अगस्त में साक्षात्कार पूरा होने के बाद सितंबर 2021 में अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। आप इसके बारे में पूरी जानकारी  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के वेबसाइट पर जा कर ले सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment