कृष्ण जन्माष्टमी के दिन करें ये 4 काम, होगी प्रेम फल की प्राप्ति

डेस्क: शास्त्रों के अनुसार 24 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी पड़ रहा हैं। इस दिन सभी लोग धूम धाम से भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं ताकि उनके जीवन पर भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहें। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम अगर आप जन्माष्टमी के दिन करते हैं तो इससे आपको प्रेम फल की प्राप्ति हो सकती हैं तथा आपके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 

शास्त्रों के अनुसार आप कृष्ण जन्माष्टमी के दिन गाय को घी और गुड़ का बना रोट खिलाने से प्रेम फल की प्राप्ति होती हैं। इससे प्रेम जीवन पर भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती हैं। साथ ही साथ इंसान के लव लाइफ में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती हैं। 

जन्माष्टमी के दिन जो लोग दही और माखन से भगवान कृष्ण का भोग लगाते हैं। उन्हें प्रेम फल की प्राप्ति होती हैं। साथ ही साथ उनके प्रेम जीवन में सुख और शांति बनी रहती हैं। 

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन आप पीला कपड़ा पहन कर भगवान कृष्ण की पूजा करें। साथ ही साथ उन्हें पंचामृत का भोग लगाएं। इससे प्रेम फल की प्राप्ति होती हैं तथा प्रेम जीवन में आने वाली हर समस्या दूर हो जाती हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी ने दिन अगर आप किसी गरीब व्यक्ति को खाने के लिए भोजन या पहनने के लिए कपड़ा दान करते हैं तो इससे आपको प्रेम फल की प्राप्ति होगी तथा आपके लव लाइफ या वैवाहिक जीवन में आने वाली हर परेशानी दूर हो जाएगी। साथ ही साथ इंसान के जीवन पर भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहेगी।

0 comments:

Post a Comment